आजकल हमारी दिनचर्या बहुत बदल चुकी है। ना समय पर खाना, ना सोना, और ना ही सादा जीवन। ऐसे में शरीर को संभालना आसान नहीं होता, शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। तंबाकू और गुटखा तो पहले से ही मुंह के कैंसर के मुख्य कारण थे, लेकिन अब दांत निकलवाने या मसूड़ों में हुआ घाव भी इस रोग को जन्म दे रहे है।
मुंह के कैंसर के लक्षण को पहचानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते आयुर्वेद से सही दिशा मिल सके। आचार्य मनीष जी ने भी कई बार बताया है कि यह बीमारी शरीर की अंदरूनी गड़बड़ियों से शुरू होती है, और प्राकृतिक जीवनशैली में इसका समाधान भी है।
आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि मुंह के कैंसर के कारण क्या होते हैं, इसके मुख्य लक्षण कौन से हैं और आचार्य मनीष जी से मिली सलाह के अनुसार इसका आयुर्वेदिक समाधान कैसे संभव है।
मुंह का कैंसर आयुर्वेद में कैसे समझा जाता है
आयुर्वेद में यह बीमारी तब पनपती है जब पित्त और कफ दोष एक साथ असंतुलित हो जाते हैं। खानपान में अग्नि (पाचन शक्ति) मंद पड़ जाती है, शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे कोशिकाएं बदलने लगती हैं। यही बदलाव बाद में मुंह का कैंसर बन सकता है।
मुंह का कैंसर यानी मुंह में ऐसा घाव, गाँठ या पपड़ी जो ठीक ना हो और धीरे-धीरे बढ़ने लगे। यह जीभ, होंठ, मसूड़े, तालू, गालों की अंदरूनी त्वचा तक में हो सकता है।
बाहरी लक्षण दिखने में सामान्य लगते हैं, पर अगर लापरवाही की जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
मुंह के कैंसर के लक्षण
दो हफ्तों से ज्यादा पुराना घाव जो ठीक ना हो
होंठ, जीभ या मसूड़ों पर सफेद या लाल धब्बे
दांतों का अचानक ढीला होना या दर्द होना
निगलने में परेशानी या बोलने में कठिनाई
गले या जबड़े में जकड़न
यह लक्षण शुरू में हल्के दिखते हैं, लेकिन इन्हें नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है।
मुंह के कैंसर के कारण
तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, शराब का सेवन
सूरज की UV किरणों के सीधे संपर्क में आना
गलत खानपान और बार-बार गरम–ठंडा खाना
पित्त–कफ दोष का असंतुलन
मसूड़ों में बार-बार घाव या अकल दांत निकलवाने के बाद न भरने वाला जख्म
आचार्य मनीष जी कहते हैं – “अब मुंह का कैंसर सिर्फ पान–मसाले से नहीं होता। जाड़ निकलवाने, दांतों की सर्जरी या बार-बार के इन्फेक्शन भी इसको जन्म दे रहे हैं।”
मुंह के कैंसर की पहचान
रोज़ाना शीशे में मुंह की जांच करें
जीभ या होंठों के नीचे कोई कठोर भाग या गांठ महसूस हो तो सतर्क रहें
मसूड़े या तालू पर कोई पपड़ी या जख्म ठीक न हो
जल्द से जल्द जांच कराएं
मुंह के कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में कर ली जाए तो उसका समाधान सरल हो सकता है।
मुंह के कैंसर का उपचार
1. आधुनिक चिकित्सा में
सर्जरी
रेडिएशन
कीमोथेरेपी
(इनसे शरीर थक जाता है, ताकत कमजोर पड़ती है और भविष्य में इनके दुष्परिणाम भी मिल सकते है)
2. आयुर्वेदिक तरीका
पंचकर्म थेरेपी: वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य और रक्तमोक्षण
हर्बल जड़ी-बूटियाँ: हरड़, हल्दी, नीम, दारुहरिद्र, अश्वगंधा
बाहरी उपचार: गंधुश (तेल से कुल्ला), कवल (काढ़े से कुल्ला), दांत धावन
मुंह के कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज डेराबसी में पंचकर्म के साथ इन सबको मिलाकर दिया जाता है।
मुंह के कैंसर पर आचार्य जी की सलाह
उन्होंने बताया –
"छोटी इलायची और मुलट्ठी को सुबह–शाम 15-20 मिनट चबाओ। मसूड़े मजबूत होंगे, दांत खराब नहीं होंगे, मुंह से बदबू नहीं आएगी, और कोई घाव है तो भर जाएगा।"
वे कैंसर से बचाव के लिए कहते हैं कि:
ऑक्सीजन शरीर में जितनी ज्यादा होगी, कैंसर उतनी ही जल्दी ख़तम होगा।
शरीर को अल्कलाइन बनाओ, सूरज ढलने के बाद खाना न खाओ।
खुद शरीर की सफाई होने लगेगी, बीमारी को बाहर करने में मदद मिलेगी।
मुंह के कैंसर के घरेलू उपाय
ग्रीन टी या तुलसी का काढ़ा सुबह खाली पेट
रोजाना हल्दी और नीम का सेवन
फल, हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज
दिन में 2 बार 15-20 मिनट इलायची और मुलट्ठी चबाएं
योग और प्राणायाम से तनाव कम करें
मुंह के कैंसर के घरेलू उपाय शरीर की अंदरूनी ताकत को फिर से जगाते हैं।
मुंह के कैंसर का इलाज HiiMS Derabassi में
HiiMS Derabassi में पंचकर्म, नेचुरोपैथी और जीवनशैली परामर्श के जरिए व्यक्ति की व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार उपचार किया जाता है। यहाँ आचार्य मनीष जी के मार्गदर्शन में:
गहराई से शारीरिक जांच होती है।
शुद्धिकरण प्रक्रिया (डिटॉक्स) की जाती है।
आयुर्वेदिक औषधियों और जीवनशैली बदलने पर ज़ोर दिया जाता है।
निष्कर्ष
मुंह के कैंसर के लक्षण नजरअंदाज करना ठीक नहीं। अगर शुरुआत में ही उन्हें समझ लिया जाए तो मुँह के कैंसर का उपचार आसान और प्राकृतिक तरीके से हो सकता है।
मुंह के कैंसर के कारण हमारी जीवनशैली, खानपान और सोच में छुपे हैं। आचार्य मनीष जी से कैंसर सलाह लेकर अपनाया गया प्राकृतिक तरीका, पंचकर्म, प्राकृतिक औषधियाँ, घरेलू उपाय, और अल्कलाइन भोजन शरीर को अंदर से मजबूत करता है और यह सफर बिना किसी थकावट के चलता है।
अगर आप या आपके किसी जानने वाले को कैंसर या मुंह से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही है, तो समय रहते कदम उठाइए। आज ही HiiMS Derabassi से संपर्क करें और अपने जीवन में प्राकृतिक बदलाव लाकर स्वस्थ दिशा की ओर पहला कदम बढ़ाएं।
FAQs
Q1. मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
दो हफ्तों से ज्यादा चलने वाला घाव, सफेद/लाल पैच, या मसूड़ों में दर्द मुंह के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
Q2. आयुर्वेद इसमें कैसे मदद करता है?
मुँह के कैंसर का उपचार आयुर्वेद में पंचकर्म, जड़ी-बूटियाँ और डिटॉक्स से किया जाता है।
Q3. इलायची–मुलट्ठी इलाज कब और क्यों?
आचार्य मनीष जी के अनुसार, ये दांतों और मसूड़ों की सफाई करने में मदद करता है।
Q4. HiiMS Derabassi पर क्या सुविधाएँ हैं?
HiiMS Derabassi में पंचकर्म, आयुर्वेदिक औषधि और व्यक्तिगत परामर्श उपलब्ध है।